जरुरी जानकारी | सोने में 1,492 रुपये और चांदी में 1,476 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में बिकवाली के अनुरूप बृहस्पतिवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोना 1,492 रुपये की गिरावट के साथ 52,819 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 अगस्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं में बिकवाली के अनुरूप बृहस्पतिवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में भी सोना 1,492 रुपये की गिरावट के साथ 52,819 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी में भी कमजोरी का रुख रहा और इसका मूल्य 1,476 रुपये की गिरावट के साथ 67,924 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 69,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव कमजोरी के रुख के साथ 1,927 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव मामूली बढ़त के साथ 26.71 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के बैठक का ब्योरा जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमत में गिरावट जारी रही।’’

एफओएमसी बैठक के ब्यौरे के अनुसार समिति के सदस्यों ने कोविड-19 के आर्थिक वृद्धि दर पर जारी प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\