जरुरी जानकारी | सोना 347 रुपये कड़क, चांदी 606 रुपये तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन तेजी पर रहा। बुधवार को यह 347 रुपये की मजबूती के साथ 48,758 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन तेजी पर रहा। बुधवार को यह 347 रुपये की मजबूती के साथ 48,758 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के अनुसार वैश्विक बाजार में तेजी का असर स्थानीय बाजार में भी दिखा।

मंगलवार को भाव 48,411 पर बंद हुआ था।

चांदी भी लिवाली के समर्थन से 606 रुपये चढ़ कर 65,814 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गयी। पिछला बंद भाव 65,208 रुपये प्रति किलोग्राम का था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही तेजी के साथ क्रमश: 1,854 डॉलर प्रति औंस और 25.28 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) विनीत दमानी का कहना है कि अमेरिका की मनोनीत वित्त मंत्री जेनेट एलेन कोरोना वायरस महामारी से पैदा हालात से निपटने के लिए बड़ा वित्तीय पैकेज चाहती हैं। इसे देखते हुए वैश्विक बाजार में सेाना मजबूत हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\