जरुरी जानकारी | यात्रियों को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर ही छोड़कर रवाना हुआ गो फर्स्ट का विमान, डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी गो फर्स्ट का विमान सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों को लिए बगैर ही दिल्ली रवाना हो गया। ये यात्री विमान में चढ़ने के लिए शटल बस में ही इंतजार करते रह गए। इस घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है।

बेंगलुरु, नौ जनवरी विमानन कंपनी गो फर्स्ट का विमान सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों को लिए बगैर ही दिल्ली रवाना हो गया। ये यात्री विमान में चढ़ने के लिए शटल बस में ही इंतजार करते रह गए। इस घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है।

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बस में सवार यात्री बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली उड़ान में चढ़ नहीं पाए। यह उड़ान सोमवार को शाम छह बजकर 40 मिनट पर वहां से रवाना हुई थी।

गो फर्स्ट ने इस घटना पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, हालांकि एक ट्वीट के जवाब में एयरलाइन ने उपयोगकर्ताओं को उनके विवरण साझा करने को कहा और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।

एक यात्री ने ट्वीट किया कि बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली ‘जी8 116 ’ उड़ान यात्रियों को लिए बगैर ही रवाना हो गई। एक बस में सवार 50 से ज्यादा यात्री यहीं रह गए और विमान सिर्फ एक बस के यात्रियों को लेकर चला गया...।’’

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। उचित कार्रवाई की जाएगी।’’

एक अन्य घटना में, दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहा विस्तारा एयरलाइन का एक विमान तकनीकी खामी के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। इस विमान में 140 यात्री सवार थे।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि विमानन नियामक इस घटना की जांच करेगा।

विस्तार ने इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\