जरुरी जानकारी | गोयल ने वाहन कंपनियों से आयात पर निर्भरता कम करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कुछ वाहन कंपनियों के उन उपकरणों का भी आयात करने पर अफसोस जताया, जिनका देश में गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण हो सकता है।

नयी दिल्ली, 16 मार्च वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कुछ वाहन कंपनियों के उन उपकरणों का भी आयात करने पर अफसोस जताया, जिनका देश में गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण हो सकता है।

मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें बताया गया है कि कुछ भारतीय वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों को अपनी हिस्सेदारी सस्ते में बेचने को वाहन विनिर्माताओं ने मजबूर किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक और चिंता जो मेरे सामने आई है ... वाहन कलपुर्जा विनिर्माता पर आपकी मूल कंपनी या उस कंपनी की तरफ से अपनी हिस्सेदारी या मालिकाना हक बेचने के लिये दबाव डाला जा रहा है जिसे आप सामान की आपूर्ति करते हैं ...।’’

गोयल ने कहा, ‘‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अगर हमारे किसी भारतीय प्रवर्तक ने वाहन कंपनियों के लिए जरूरी सामानों की आपूर्ति को लेकर स्वयं को विकसित करने के लिये अपना खून और पसीना बहाया है तथा अब उन्हें उनके योगदान या भागीदारी से बाहर होने के लिये दबाव दिया जा रहा है ... मुझे बताया गया है कि इस उद्योग ये चीजें हो रही हैं। हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या ऐसा कोई उदाहरण है।’’

उन्होंने उद्योग से आयात पर निर्भरता कम करने, अनुसंधान एवं विकास पर ध्यान देने, नवोन्मेष को बढ़ावा देने, घरेलू कंपनियों से सामान खरीदने तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिये तैयार रहने का आग्रह किया।

गोयल ने एसीएमए आत्मनिर्भर उत्कृष्ठता पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘मैं इस बात से काफी परेशान हूं कि कुछ वाहन कंपनियां उन उपकरणों का भी आयात कर रही हैं, जिनका देश में गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एसीएमए (ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) से उन उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी साझा करने का आग्रह करूंगा, जहां हमारे पास प्रतिस्पर्धा में बढ़त है लेकिन कंपनियां आपके उपकरणों का उपयोग करने का विरोध कर रही हैं।’’

मंत्री ने कहा कि अगर आयात पर निर्भरता बनी रही तो भारत केवल ‘असेंबल’ करने की दुकान बनकर रह जाएगा।

उन्होंने उद्योग से देश में वाहन को लेकर पूरा परिवेश विकसित करने, वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने और देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट