जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 58.74 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, दो फरवरी रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 58.74 करोड़ रुपये हो गया।

गोदरेज समूह की कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 39.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की कुल आय घटकर 404.58 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 466.91 करोड़ रुपये रही थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,200.18 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 1,063.12 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 91.90 करोड़ रुपये की तुलना में 159.25 करोड़ रुपये रहा है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज इस समय मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और पुणे में आवासीय परियोजनाओं का विकास कर रही है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\