जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 1,300 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य से आवासीय परियोजना के लिए जमीन खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 1,300 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता के साथ एक आवास परियोजना विकसित करने के लिए हैदराबाद में लगभग तीन एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 मार्च रियल्टी फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने 1,300 करोड़ रुपये की अनुमानित राजस्व क्षमता के साथ एक आवास परियोजना विकसित करने के लिए हैदराबाद में लगभग तीन एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पिछले महीने, गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 3,500 करोड़ रुपये की राजस्व क्षमता वाली एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 350 करोड़ रुपये में 12.5 एकड़ जमीन खरीदकर हैदराबाद संपत्ति बाजार में कदम रखा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका हैदराबाद में दूसरा भूमि अधिग्रहण है।

इस भूमि पर कुल विकास क्षमता लगभग 12 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र है जिसमें मुख्य रूप से प्रीमियम आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं।

कंपनी को इस आगामी नई परियोजना से 1,300 करोड़ रुपये की बिक्री होने की उम्मीद है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने विक्रेता का नाम और इस नए भूमि अधिग्रहण के सौदे का मूल्य नहीं बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार