खेल की खबरें | स्वर्ण पदक जीतने के साथ पोडियम पर राष्ट्रीय गान सुनने का लक्ष्य: गायकवाड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी करने को लेकर उत्साहित रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम स्वर्ण पदक के साथ पोडियम पर खड़ी रहे जिससे कि भारत का राष्ट्रगान बजे।

रोसीयू, 15 जुलाई  एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी करने को लेकर उत्साहित रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम स्वर्ण पदक के साथ पोडियम पर खड़ी रहे जिससे कि भारत का राष्ट्रगान बजे।

एशियाई खेलों का आयोजन विश्व कप के साथ होगा ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महाद्वीपीय आयोजन के लिए दूसरे स्तर की टीम की घोषणा की है।

एकदिवसीय विश्व कप पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है जबकि टी20 प्रारूप में खेला जाने वाले एशिया कप में पुरुष क्रिकेट का आयोजन 28 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होगा।

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में गायकवाड़ ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतकर पोडियम में खड़े होकर राष्ट्रीय गान सुनना है।’’

यह 26 साल का खिलाड़ी वर्तमान में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वह भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने एक वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं।

भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और ऐसे में महाराष्ट्र के इस ‘रन-मशीन’ के लिए यह अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह मौका कुछ खास है और हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे जिससे देश के लोगों को गर्व होगा।’’

इस दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए पदक जीतना वास्तव में रोमांचक होगा।’’

चेन्नई सुपर किंग्स के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यह कुछ ऐसा है जिसे हम हमेशा टीवी पर देखते हुए बड़े हुए हैं। हमने एथलीटों को देश के लिए जीतते हुए देखा है। अब हमें ऐसा मौका मिला है। यह वास्तव में विशेष होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए खेलना वास्तव में एक गर्व की अनुभूति है, और इतने बड़े आयोजन में टीम का नेतृत्व करना व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और मेरे साथ मौजूद सभी टीम सदस्यों के लिए एक बड़ा अवसर होगा।’’

  एशियाई खेलों में क्रिकेट आखिरी बार 2014 में खेला गया था जब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\