पणजी, 25 जून गोवा के पणजी में कुछ छात्रों द्वारा ऑनलाइन कक्षा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद पणजी के एक प्रतिष्ठित स्कूल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर गोवा में कई स्कूल और शैक्षणिक संस्थान ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे थे।
यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में जल्द खोले जाएंगे जिम और सैलून.
स्कूल प्रशासन द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, कुछ छात्रों ने कथित तौर पर ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान स्क्रीनशॉट ले लिया। बाद में उन्होंने उन तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
स्कूल ने कहा कि गोवा पुलिस की साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई गई है और फिलहाल के लिए ऑनलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया है।
हालांकि अब भी लिखित अनुरोध भेजने वाले छात्रों को रिकॉर्ड किए गए वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा, "स्कूल प्रबंधन को एक विस्तृत शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है, जिसके आधार पर हम अगली कार्रवाई करेंगे।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY