Goa: गोवा में 40 हजार रुपये के गांजा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
गोवा पुलिस ने शनिवार को मापुसा शहर के बाहरी हिस्से से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर 40,000 रुपये मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पणजी, 24 अक्टूबर. गोवा पुलिस ने शनिवार को मापुसा शहर के बाहरी हिस्से से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर 40,000 रुपये मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया.
मापुसा पुलिस के निरीक्षक विजय चोडांकर ने बताया कि तड़के पुलिस ने छापेमारी के दौरान पर्रा गांव के अशोक दुर्गप्पा गुलर को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि अंजुना गांव में एक रेस्त्रां में काम करने वाले अशोक के पास कथित तौर पर 1.1 किलोग्राम गांजा मिला जिसका मूल्य करीब 40,000 रुपये है. यह भी पढ़ें-Mumbai: एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा वेस्ट में बड़ी कार्रवाई, 42 किलो गांजा के साथ एक शख्स को दबोचा
स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम , 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
संबंधित खबरें
Fact Check: गोवा में हवा में उड़ती महिला? वायरल वीडियो का 'भूतिया' सच आया सामने, जानें क्या है इस रहस्यमयी क्लिप की असलियत
Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी, गोवा उपभोक्ता आयोग ने लिया सख्त एक्शन
Class 1 Admission New Bill: गोवा में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए अब 6 साल होगी न्यूनतम उम्र, सरकार ने विधानसभा में पेश किया नया विधेयक
Sara Tendulkar Goa Video: गोवा की सड़क पर हाथ में 'बियर' लिए नजर आईं सारा तेंदुलकर, वायरल वीडियो ने छिड़ी नई कानूनी और नैतिक बहस
\