देश की खबरें | गोवा: सरकारी सेवाएं लोगों के द्वार पर उपलब्ध कराने के लिए ‘ग्रामीण मित्र’ योजना शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने सोमवार को राज्यभर में सरकारी सेवाओं को लोगों के द्वार पर प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रामीण मित्र’ योजना की शुरुआत की।
पणजी, 14 अगस्त गोवा सरकार ने सोमवार को राज्यभर में सरकारी सेवाओं को लोगों के द्वार पर प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘ग्रामीण मित्र’ योजना की शुरुआत की।
इस योजना उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह योजना राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देगी।
इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार राज्य मंत्री रोहन खौंटे, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, राज्यसभा सदस्य सदानंद शेट तनावडे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्रामीण मित्र’ पहल से ग्रामीण और शहरी गोवा के बीच सुविधाओं का अंतर काफी हद तक कम हो जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को जानकारी और अवसरों तक पहुंच के साथ सशक्त बनाना है, जिससे उनके जीवन में बदलाव आएगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।’’
राज्य मंत्री रोहन खौंटे ने कहा कि लोग कॉल सेंटर के नंबर पर संपर्क कर सार्वजनिक सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह कॉल सेंटर सप्ताह के सातों दिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक संचालित होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)