देश की खबरें | गोवा सरकार नागरिकों से संवाद करने के लिए एआई आधारित चैटबॉट शुरू करेगी: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खौंटे ने कहा है कि उनका विभाग कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित चैटबॉट उपलब्ध कराएगा, ताकि सेवाओं को अधिक दक्ष तरीके से मुहैया कराया जा सके और लोगों की समस्याओं को दूर करने में उनकी मदद की जा सके।

पणजी, 26 जुलाई गोवा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खौंटे ने कहा है कि उनका विभाग कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित चैटबॉट उपलब्ध कराएगा, ताकि सेवाओं को अधिक दक्ष तरीके से मुहैया कराया जा सके और लोगों की समस्याओं को दूर करने में उनकी मदद की जा सके।

खौंटे ने मंगलवार को विधानसभा में तटवर्ती राज्य के गांवों में निशुल्क वाई-फाई कनेक्टिविटी मुहैया कराने समेत विभिन्न पहलों की घोषणा की।

चैटबॉट एक ऐसा कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो ‘वॉइस कमांड’ या ‘टेक्स्ट चैट’ या दोनों माध्यम से मानव संवाद करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करता है।

खौंटे ने अनुदान की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका विभाग कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित चैटबॉट उपलब्ध कराएगा, ताकि सेवाओं को अधिक दक्ष तरीके से मुहैया कराया जा सके और लोगों की समस्याओं को दूर करने में उनकी मदद की जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती चरण में चैटबॉट पर्यटन, जन शिकायत (विभाग) और ‘गोवा ऑनलाइन’ की वेबसाइट पर शुरू किए जाएंगे।’’

मंत्री ने विभिन्न नई पहलों का अनावरण करते हुए कहा कि गोवा उभरती हुई प्रौद्योगिकी के माध्यम से इस तकनीक-आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र बनकर इस विकास क्रांति का हिस्सा बनना चाहता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी