देश की खबरें | गोवा सरकार ने राज्य में 60 नयी आंगनवाड़ी स्थापित करने के लिए केंद्र से अनमुति मांगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने रविवार को केंद्र सरकार से राज्य में 60 नयी आंगनवाड़ी स्थापित करने की अनुमति मांगी।
पणजी, 12 जून गोवा सरकार ने रविवार को केंद्र सरकार से राज्य में 60 नयी आंगनवाड़ी स्थापित करने की अनुमति मांगी।
राज्य के मंत्री ने कहा कि ग्रामीण बाल देखभाल केंद्र की तरह कार्य करने वाली आंगनवाड़ियों को राज्य की आजादी के 60 साल के उपलक्ष्य में स्थापित करने की योजना है।
गोवा के महिला बाल विकास मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राज्य सरकार ने यह अनुरोध केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से उनके गोवा दौरे के दौरान रविवार को किया।
केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों पर स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय बैठक के बाद राणे ने कहा, ‘‘इस साल गोवा अपनी आजादी की 60वीं सालगिरह मना रहा है। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्रालय से मौजूदा 1,262 आंगनवाड़ियों के अलावा 60 नयी आंगनवाड़ी मंजूर करने की अपील करता हूं।’’
उन्होंने कहा कि गोवा सरकार ने केंद्र से प्रत्येक ब्लॉक में दो आदर्श आंगनवाड़ी स्थापित करने की मांग की। राज्य में 12 ब्लॉक हैं।
राणे ने कहा कि राज्य सरकार कुछ मौजूदा आंगनवाड़ियों में बदलाव नहीं कर सकती है जो किराए के परिसरों में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 700 आंगनवाड़ी किराए के परिसरों में चल रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)