देश की खबरें | गोवा आबकारी विभाग विवादित रेस्तरां संबंधी शिकायत पर आज सुनवाई करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा आबकारी विभाग शुक्रवार को वकील एवं आरटीआई (सूचना का अधिकार) कार्यकता आयरेज़ रॉड्रिग्स की उस शिकायत पर सुनवाई करेगा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उत्तरी गोवा के असगांव में एक विवादित रेस्तरां को संचालित करने के लिए ‘‘अवैध तरीके से’’ लाइसेंस लिया गया था और इस साल उस व्यक्ति के नाम से फिर से इसका नवीनीकरण कराया गया, जिसकी 2021 में मौत हो गई थी।

पणजी, 29 जुलाई गोवा आबकारी विभाग शुक्रवार को वकील एवं आरटीआई (सूचना का अधिकार) कार्यकता आयरेज़ रॉड्रिग्स की उस शिकायत पर सुनवाई करेगा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उत्तरी गोवा के असगांव में एक विवादित रेस्तरां को संचालित करने के लिए ‘‘अवैध तरीके से’’ लाइसेंस लिया गया था और इस साल उस व्यक्ति के नाम से फिर से इसका नवीनीकरण कराया गया, जिसकी 2021 में मौत हो गई थी।

‘सिली सोल्स कैफे एंड बार’ पिछले सप्ताह उस समय विवादों में घिर गया था, जब कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का इस संपत्ति से संबंध है।

ईरानी की बेटी ने इन आरोपों से इनकार किया है। ईरानी की बेटी के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्किल न तो इस रेस्तरां की मालिक हैं और न ही वह इसका संचालन करती हैं।

आबकारी आयुक्त नारायण गैड ने एक नोटिस में कहा कि वह 29 जुलाई (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11 बजे अल्टिन्हो स्थित गोवा राज कर भवन में शिकायत की सुनवाई करेंगे।

आबकारी आयुक्त ने रॉड्रिग्स द्वारा दायर शिकायत पर 21 जुलाई को रेस्तरां को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

रॉड्रिग्स ने अपनी शिकायत में कहा कि गोवा में आबकारी नियम के तहत केवल मौजूदा रेस्तरां को बार लाइसेंस जारी किया जा सकता है, लेकिन इस मामले में नियमों का उल्लंघन किया गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगया कि एंथनी डीगामा के नाम पर लाइसेंस को मंजूरी दी गई, जबकि उसके आधार कार्ड के आधार पर वह मुंबई का निवासी है।

रॉड्रिग्स ने यह भी आरोप लगाया कि जून में मापुसा में स्थानीय आबकारी कार्यालय ने कानून का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए ‘‘डीगामा के नाम पर लाइसेंस का नवीनीकरण किया, जबकि मुंबई नगर निगम द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार, उसकी 17 मई, 2021 को मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू