देश की खबरें | गोवा की अदालत ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में केजरीवाल को तलब किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा की एक अदालत ने मंगलवार को आचार संहिता के उल्लंघन के कथित मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन जारी करके उन्हें 29 नवंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा।
पणजी, 28 नवंबर गोवा की एक अदालत ने मंगलवार को आचार संहिता के उल्लंघन के कथित मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को समन जारी करके उन्हें 29 नवंबर को अदालत में पेश होने के लिए कहा।
आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने कहा कि उसे समन मिला है, लेकिन उसे दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मामले के विवरण की जानकारी नहीं है।
अदालत के सूत्रों के अनुसार, मामला जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और रिश्वतखोरी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ई) के तहत दर्ज किया गया है। मापुसा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने समन जारी किया।
‘आप’ की गोवा इकाई के प्रमुख अमित पालेकर ने कहा कि उन्हें केजरीवाल को अदालत में पेश होने की तारीख से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को समन प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि आरोपपत्र 2018 में दायर किया गया था। हमें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है।’’
पेशे से अधिकवक्ता पालेकर ने कहा कि वह बुधवार को केजरीवाल की ओर से अदालत में पेश होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम दस्तावेज़ प्राप्त करेंगे और फिर इस पर निर्णय लेंगे कि कार्यवाही को ऊपर की अदालत में चुनौती दी जाए या नहीं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)