देश की खबरें | गोवा: केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा शासित गोवा की पुलिस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पणजी में विरोध मार्च के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस के लगभग 50 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे।

पणजी, 5 अगस्त भाजपा शासित गोवा की पुलिस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पणजी में विरोध मार्च के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस के लगभग 50 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे।

यह विरोध अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना और आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा था।

हिरासत में लिए गए 50 कार्यकर्ताओं में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर और राज्य महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बीना नाइक भी शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राज्य मुख्यालय से अपना विरोध मार्च शुरू किया, लेकिन 500 मीटर दूर स्थित आजाद मैदान जाते समय उन्हें रोक दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें हिरासत में लिया गया और पणजी पुलिस थाने ले जाया गया।

पाटकर ने कहा कि उनकी नजरबंदी अनुचित थी क्योंकि वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और आजाद मैदान की ओर बढ़ रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी असहमति की आवाज को सुनने के मूड में नहीं हैं। लोग महंगाई से परेशान हैं।’’

कांग्रेस विधायक कार्लोस अल्वारेस फरेरा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर ‘एक राष्ट्र-एक पार्टी’एजेंडा चलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि लोगों का धैर्य खत्म हो रहा है और वे भाजपा की तानाशाही के खिलाफ उठ खड़े होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू