देश की खबरें | गोवा के मुख्यमंत्री ने मुक्ति संग्राम में प्राण देने वाले बेनीवाल की पत्नी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को चरणजीत कौर से मुलाकात की, जिनके पति करनैल सिंह बेनीपाल ने 1955 में राज्य के पुर्तगाली शासन से मुक्ति संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

चंडीगढ़, 28 सितंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को चरणजीत कौर से मुलाकात की, जिनके पति करनैल सिंह बेनीपाल ने 1955 में राज्य के पुर्तगाली शासन से मुक्ति संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी थी।

सावंत हरियाणा के अंबाला में कौर और उनके परिवार से मिलने के लिए गोवा से हवाई यात्रा कर यहां पहुंचे।

अंबाला के बरोला गांव में सिंह के परिवार से मिलने के बाद अपराह्न में संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव और गोवा की मुक्ति के 60 साल पूरे होने के अवसर पर कौर को सम्मानित किया और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।

भाजपा के अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल भी इस दौरान मौजूद थ।

सावंत ने कहा, ''गोवा सत्याग्रहियों, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का ऋणी है, जिन्होंने इसकी मुक्ति के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।''

गोवा को 1987 में राज्य का दर्जा मिला था। गोवा, 19 दिसंबर, 1961 को यह पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था।

गोवा की आजादी के लिए बेनीपाल ने 25 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्हें 15 अगस्त 1955 को तटीय राज्य के पत्रादेवी में सीने पर गोलियां लगी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\