देश की खबरें | सत्तारी में आईआईटी खोले जाने का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मिले गोवा के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को सत्तारी तालुका के ग्रामीणों से मुलाकात की जो इस क्षेत्र में आईआईटी खोले जाने का विरोध कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 28 सितंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को सत्तारी तालुका के ग्रामीणों से मुलाकात की जो इस क्षेत्र में आईआईटी खोले जाने का विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस परियोजना के लिए उनकी कृषि जमीन अधिग्रहित की जा रही है और इससे उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं रह जाएगा। इस मुलाकात के दौरान सावंत के साथ स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे भी थे।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी पणजी से करीब 50 किलोमीटर दूर शेल मालुली और गुलेली गांवों में 10 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित किये जाने का प्रस्ताव है।

सावंत ने ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ राज्य सरकार ने ग्रामीणों को वादा किया है कि यदि उनके भूखंड अधिग्रहीत किये जाएंगे तो उन्हें वैकल्पिक जमीन दी जाएगी। हमने परियोजना के लिए पहले ही करीब 40000 वर्गमीटर जमीन की पहचान कर ली है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 178 नए केस, राज्य में अब तक 64 की मौत: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय गर्व का विषय है और राज्य सरकार किसानों को राजी करने के लिए ‘किसी भी प्रकार का मुआवजा देगी।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों और क्लक्टर कार्यालय के अधिकारियों के बीच समन्वय के लिए चार सदस्यीय समिति बनायी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\