देश की खबरें | गो फर्स्ट बेंगलुरु हवाई अड्डा पर बुजुर्ग यात्री के व्हीलचेयर से जुड़ी घटना की जांच कर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उड्डयन कंपनी गो फर्स्ट इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता जाने वाले एक बुजुर्ग यात्री को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिल पाने की घटना की जांच कर रही है। उड्डयन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई/नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर उड्डयन कंपनी गो फर्स्ट इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता जाने वाले एक बुजुर्ग यात्री को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिल पाने की घटना की जांच कर रही है। उड्डयन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार तड़के हुई जब यात्री के बेटे ने उसे व्हीलचेयर पर बिठाया जो हवाई अड्डे पर उपलब्ध थी। यह व्हीलचेयर इंडिगो की थी। घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो के कर्मचारियों ने बुजुर्ग यात्री और उनके बेटे को व्हीलचेयर वापस करने के लिए कहा क्योंकि इसे पहले से ही इंडिगो के एक अन्य यात्री के लिए बुक किया गया था।

इसके बाद, बुजुर्ग यात्री को विमान तक पैदल चलना पड़ा क्योंकि उन्होंने व्हीलचेयर की ‘प्री-बुकिंग’ नहीं की थी। इसके अलावा, एक अधिकारी के अनुसार, उस समय हवाई अड्डे पर कोई अन्य व्हीलचेयर भी उपलब्ध नहीं थी।

परिवार में किसी आपात स्थिति के कारण बुजुर्ग यात्री, उनकी पत्नी और बेटा कोलकाता की यात्रा कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग यात्री का बेटा उड़ान में नहीं चढ़ सका क्योंकि उसे देर हो चुकी थी और बोर्डिंग गेट पहले ही बंद हो चुका था। गो फर्स्ट के अधिकारी ने कहा कि उड्डयन कंपनी घटना की जांच कर रही है।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम बेंगलुरु हवाई अड्डे पर एक अन्य उड्डयन कंपनी के एक यात्री से संबंधित घटना से अवगत हैं। हम अन्य उड्डयन कंपनियों और हवाई अड्डा संचालकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले यात्रियों को आरामदायक और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिले।’’

बेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। हवाई टिकट की बुकिंग के समय व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया जाता है और एक बार जब वह विकल्प चुन लिया जाता है, तो विमान में सवार होने तक यात्री की मदद के लिए संबंधित उड्डयन कंपनी द्वारा एक समर्पित व्यक्ति को तैनात किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट