जरुरी जानकारी | वैश्विक रुख, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से तय होगी बाजार की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह वृहद आर्थिक मोर्चे पर कोई भी नये आंकड़े जारी नहीं होने वाले हैं। ऐसे में घरेलू शेयर बाजार की चाल वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक चिंताओं तथा एफएंडओ निपटान पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों ने यह राय जाहिर की है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर इस सप्ताह वृहद आर्थिक मोर्चे पर कोई भी नये आंकड़े जारी नहीं होने वाले हैं। ऐसे में घरेलू शेयर बाजार की चाल वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक चिंताओं तथा एफएंडओ निपटान पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों ने यह राय जाहिर की है।

इस सप्ताह बृहस्पतिवार को वायदा एवं विकल्प सौदों की समयसीमा समाप्त हो रही है। विशेषज्ञों ने कहा कि इसके मद्देनजर बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पिछले सप्ताह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के रुख के बाद वैश्विक स्तर पर बाजारों में गिरावट रही। नीतिगत बैठक में फेडरल रिजर्व की ओर से कोई अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों की घोषणा नहीं की गई। इस वजह से बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स लगभग स्थिर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Kangana Ranaut vs BMC: कंगना रनौत ने बीएमसी को महाराष्ट्र सरकार का ‘पालतू’ कहा.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार अनिश्चितता के साथ कारोबार कर रहे हैं और पिछले सप्ताह के कारोबार में दोनों तरफ दिशा की स्पष्ट कमी दिखाई दे रही थी। बाजार के लिये किसी भी नये उत्प्रेरक की कमी के कारण, मौजूदा अनिश्चितता जारी रहने का अनुमान है। हालांकि चीन के साथ सीमा तनाव अथवा वैश्विक घटनाओं को लेकर कुछ खबरें बाजार को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।’’

निवेशक इस दौरान कोरोना वायरस महामारी के घरेलू व वैश्विक मामलों पर भी नजरें रखेंगे।

यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आने वाले समय में बाजार सतर्क रुख के साथ सकारात्मक रहेगा। घरेलू मोर्चे पर निवेशक भारत व चीन की सीमा के मुद्दों पर नजर रखेंगे।’’

पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 8.73 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट में रहा, जबकि निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी में रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\