जरुरी जानकारी | अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया और वैश्विक बाजारों में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स भी 323 अंक लुढ़क गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आर्थिक गतिविधियों में सुधार को लेकर अनिश्चितता जताये जाने के बाद वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा।

मुंबई, 17 सितंबर शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लग गया और वैश्विक बाजारों में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स भी 323 अंक लुढ़क गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आर्थिक गतिविधियों में सुधार को लेकर अनिश्चितता जताये जाने के बाद वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा।

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और ताजा लिवाली के लिये किसी अहम् संकेत के अभाव से बाजार धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और पूरे कारोबार के दौरान नकारात्मक दायरे में रहा। अंत में यह 323 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,979.85 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 11,516.10 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फिनसर्व रही। इसमें 2.23 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलवा पावर ग्रिड, एल एंड टी, आईसीअईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और सन फार्मा में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ एचसीएल टेक, इन्फोसिस और मारुति के शेयर लाभ में रहे। इनमें 2.36 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

अेमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में किसी तरह के अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों की घोषणा नहीं की गई। इसका वैश्विक शेयर बाजारों पर असर पड़ा। हालांकि, अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने मुख्य नीतिगत दर कम-से-कम 2023 तक शून्य के करीब रहने का संकेत दिया।

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी कहा कि आर्थिक परिदृश्य काफी अनिश्चित जान पड़ता है। यानी कंपनियों के लिये अभी समस्याओं की आशंका बनी हुई है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के निवेशकों की उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहने के बाद वैश्विक बाजारों के हिसाब से घरेलू बाजार में प्रतिक्रिया हुई। ब्याज दर निम्न स्तर पर रखने के संकेत के बावजूद, बाजार में तत्काल कोई प्रोत्साहन उपाय नहीं किये जाने से निराशा रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन के साथ सीमा विवाद बने रहने को लेकर भी भारतीय बाजारों में चिंता है। बाजार में अनिश्चितता बने रहने की आशंका है और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।’’

हैप्पिएस्ट मांइड्स टेक्नोलॉजीज के शेयर की सूचीबद्धता शानदार रही। यह निर्गम मूल्य 166 रुपये के मुकाबले 111 प्रतिशत लाभ के साथ सूचीबद्ध हुआ। शेयर अंत में निर्गम मूल्य के मुकाबले 123.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 371 रुपये पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई और हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल तथा जापान का तोक्यो बाजार नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.11 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटकर 73.66 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट