जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से तय होगी बाजार की चाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और कोरोना वायरस के मामलों के रुख से तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है।

नयी दिल्ली, 28 जून इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल वैश्विक संकेतकों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और कोरोना वायरस के मामलों के रुख से तय होगी। विश्लेषकों का ऐसा मानना है।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक विनिर्माण व सेवा क्षेत्रों के खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) से संबंधित आंकड़ों जैसे वृहद आर्थिक संकेतों पर भी नजर बनाये रखेंगे। ये आंकड़े इस सप्ताह जारी होने वाले हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: घर हो या ऑफिस, COVID-19 से बचना है तो क्रॉस वेंट‍िलेशन जरूरी.

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी की कार्यकारी उपाध्यक्ष, कोष प्रबंधक एवं इक्विटी शोध प्रमुख शिवानी सरकार कुरियन ने कहा, "यहां से, भारत के लिये स्थिति के सामान्य होने की गति तथा कोरोना वायरस संक्रमण के रुख से बाजार की दिशा तय होगी। चीन के साथ सीमा तनाव भी एक महत्वपूर्ण कारक रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि किसी भी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक संकेतक बाजार की दिशा को नियंत्रित करना जारी रखेंगे। इसके अलावा, वृहद आर्थिक आंकड़े और वाहनों की बिक्री के आंकड़े भी निवेशकों के रडार पर होंगे।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, "कहने की जरूरत नहीं है कि वे (निवेशक) भारत और चीन के सीमा विवाद पर कड़ी नजर रखेंगे। तनाव बढ़ने की कोई नई खबर बाजार पर ठीक असर नहीं डालेगी।’’

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों तथा वैश्विक स्तर पर आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमानों में कटौती को पीछे छोड़ते हुए पिछले कई कारोबारी सत्रों से बाजार चढ़ता आ रहा है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी दिक्कतों में है। एजेंसी ने इस वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पांच प्रतिशत की गिरावट आने का भी अनुमान व्यक्त किया।

सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिमीत मोदी ने कहा कि बाजार भारत व चीन के गतिरोध के साथ-साथ अमेरिका व चीन की व्यापार वार्ता की प्रगति से प्रभावित होगा।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबादे ने कहा, "भू-राजनीतिक चिंताएं और कोविड-19 की दूसरी लहर की आशंकाएं निकट अवधि के लिये जोखिम बनी हुई हैं, जो निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकती हैं।"

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.54 अंक यानी 1.26 प्रतिशत बढ़ा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख (खुदरा शोध) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘बाजार की दिशा समझने के लिये निवेशक वैश्विक संकेतकों और भू-राजनीतिक तनावों पर कड़ी नजर रखेंगे।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण के मामले चार लाख पर पहुंचने के छह दिन बाद पांच लाख को पार कर गये हैं। शनिवार को देश में अब तक किसी एक दिन संक्रमण के सर्वाधिक 18,552 नये मामले सामने आये। इस महामारी से मरने वालों की संख्या 15,685 हो गयी है।

सुमन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\