जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेत तय करेंगे बाजार की दिशा, इस सप्ताह सीमित दायरे में कारोबार का अनुमान: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार इस सप्ताह किसी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करेंगे और अनुमान है कि इस दौरान बाजार की चाल सीमित दायरे में रहेगी।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी शेयर बाजार इस सप्ताह किसी बड़ी घरेलू घटना के अभाव में वैश्विक रुझानों का अनुसरण करेंगे और अनुमान है कि इस दौरान बाजार की चाल सीमित दायरे में रहेगी।

विश्लेषकों ने बताया कि मासिक डेरिवेटिव सौदों को काटने के चलते उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजार इस सप्ताह किसी भी बड़ी घरेलू घटनाओं के अभाव में वैश्विक रुझानों से निर्देशित होंगे।"

इक्विटी शोध कंपनी सैमको सिक्योरिटीज की प्रमुख निराली शाह ने कहा कि बाजारों के सुस्त और सीमित दायरे में बने रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को प्रमुख सूचकांकों में सावधानी से कारोबार करना चाहिए और वैश्विक बाजारों में किसी भी घटनाक्रम को ध्यान में रखना चाहिए।

पिछले सप्ताह बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई।

शाह ने कहा, "बाजारों ने सप्ताह की शुरुआत में उम्मीद को बनाए रखा, लेकिन निफ्टी के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में बिक्री का दबाव बन गया।"

आम बजट के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन पिछले सप्ताह मुनाफा वसूली हावी हुई।

विश्लेषकों ने यह भी कहा कि ब्रेंट क्रूड में तेजी, रुपये की चाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख से बाजार की धारणा प्रभावित होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू