खेल की खबरें | ग्लोबल शतरंज लीग : आनंद गंगा ग्रैंडमास्टर्स से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन को पहली ग्लोबल शतरंज लीग में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में क्रमश: गंगा ग्रैंडमास्टर्स और एसजी अल्पाइन वारियर्स ने चुना है ।

बेंगलुरू, सात जून पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन को पहली ग्लोबल शतरंज लीग में खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में क्रमश: गंगा ग्रैंडमास्टर्स और एसजी अल्पाइन वारियर्स ने चुना है ।

ग्लोबल शतरंज लीग 21 जून से दो जुलाई तक दुबई में खेली जायेगी ।

खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में छह टीमों गंगा ग्रैंडमास्टर्स, एस पी अल्पाइन वारियर्स, त्रिवेणी कांटिनेंटल किंग्स , चिंगारी गल्फ टाइटंस, मुंबा मास्टर्स और बालन अलास्का नाइट्स ने भाग लिया ।

खिलाड़ियों को छह वर्गों आइकन, सुपरस्टार पुरूष एक, सुपरस्टार पुरूष दो, सुपरस्टार महिला एक और दो और युवा वर्ग में बांटा गया ।

आनंद , कार्लसन और मौजूदा विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन आइकन वर्ग में चुने गए हैं । युवा वर्ग में भारत के आर प्रज्ञानानंदा को चुना गया है जिन्हें एस जी अल्पाइन वारियर्स ने लिया ।

छह टीमें डबल राउंड रॉबिन प्रारूप में खेलेंगी । मैचों का निर्धारण सर्वश्रेष्ठ छह बोर्ड स्कोरिंग व्यवस्था से किया जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now