देश की खबरें | जीजेएम, हाम्रो पार्टी ने दार्जीलिंग में 12 घंटे के बंद का आह्वान वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखालैंड समर्थक दलों ने पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए 23 फरवरी को प्रस्तावित 12 घंटे के बंद का आह्वान बुधवार को वापस ले लिया।

दार्जीलिंग/कोलकाता, 22 फरवरी गोरखालैंड समर्थक दलों ने पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए 23 फरवरी को प्रस्तावित 12 घंटे के बंद का आह्वान बुधवार को वापस ले लिया।

हालांकि, दलों ने कहा कि वे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के लिए लड़ना जारी रखेंगे।

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) और हाम्रो पार्टी ने मंगलवार को आह्वान किया था कि 23 फरवरी को दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र में 12 घंटे की हड़ताल की जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि वह पर्वतीय क्षेत्र में "जबरन बंद" कराए जाने की अनुमति नहीं देंगी। उन्होंने प्रशासन को स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया था।

बंद का आह्वान करने वाले दलों ने कहा, "23 फरवरी से माध्यमिक परीक्षा होने के कारण हमने फैसला किया है। हम फिलहाल बंद की अपनी अपील वापस लेते हैं।"

हाम्रो पार्टी के प्रमुख अजॉय एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘हमें विभिन्न वर्गों से प्रतिक्रिया मिल रही थी जिन्होंने कहा कि वे गोरखालैंड की मांग का समर्थन करते हैं लेकिन बंद नहीं चाहते क्योंकि इससे छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट