देश की खबरें | हनी बाबू की जमानत पर जवाब के लिए एनआईए को आठ जुलाई तक का समय दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद मामले में आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर हनी बाबू द्वारा दायर जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को आठ जुलाई तक का समय प्रदान किया।

मुंबई, एक जुलाई बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद मामले में आरोपी दिल्ली विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर हनी बाबू द्वारा दायर जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को आठ जुलाई तक का समय प्रदान किया।

न्यायमूर्ति नितिन जामदार और न्यायमूर्ति एन.आर. बोरकर की पीठ ने कहा कि वह एनआईए को आठ जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करने का ‘‘अंतिम मौका’’ दे रही है।

आठ जून को एनआईए ने उच्च न्यायालय की अन्य पीठ से कहा था कि हनी बाबू की जमानत याचिका के संबंध में अपना जवाब दो सप्ताह के भीतर दाखिल करेगी।

हालांकि, शुक्रवार को एनआईए की ओर से पेश अधिवक्ता संदेश पाटिल ने पीठ को बताया कि जांच एजेंसी का जवाब तैयार है लेकिन इसे अदालत में इसलिए नहीं दाखिल किया जा सका क्योंकि इसे मंजूरी के लिए दिल्ली (एनआईए के दिल्ली कार्यालय) भेजा गया है। पाटिल ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से एक और सप्ताह का समय प्रदान करने का अनुरोध किया।

इस पर सहमति जताते हुए पीठ ने कहा, ‘‘हम अंतिम मौके के तौर पर आपको एक और सप्ताह का समय देंगे।’’

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई तय की।

हनी बाबू ने इस साल की शुरुआत में उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के विशेष एनआईए अदालत के आदेश को पिछले महीने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड