देश की खबरें | ‘छात्राओं ने की शरारत’: सूटकेस में हॉस्टल के अंदर छात्रा को घुमाने के वीडियो पर विश्वविद्यालय ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह “लड़कियों के छात्रावास के अंदर” कुछ विद्यार्थियों की “शरारत” का वीडियो है। वीडियो में एक लड़की छात्रावास परिसर में ले जाए जा रहे सूटकेस से बाहर निकलती हुई दिख रही है।

चंडीगढ़, 13 अप्रैल हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय का एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद विश्वविद्यालय ने कहा है कि यह “लड़कियों के छात्रावास के अंदर” कुछ विद्यार्थियों की “शरारत” का वीडियो है। वीडियो में एक लड़की छात्रावास परिसर में ले जाए जा रहे सूटकेस से बाहर निकलती हुई दिख रही है।

सोनीपत में स्थित विश्वविद्यालय ने कहा कि उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले में शामिल विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, तथा अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

रविवार को विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “हमने इस मामले में प्रभावी और तत्काल कार्रवाई की है।”

शुक्रवार को ‘ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी’ के छात्रावास के एक वीडियो क्लिप में दो महिला सुरक्षाकर्मी सूटकेस खोलती हुई दिखाई दे रही हैं और लड़की उसमें से बाहर निकलती नजर आ रही है।

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा और अटकलें लगने के बाद, विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने रविवार को एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि वीडियों में कुछ छात्राएं छात्रावास के अंदर अपनी मित्र के साथ शरारत करती हुई दिख रही हैं।

उन्होंने कहा कि छात्राएं उसे एक सूटकेस में बंदकर इधर-उधर घुमा रही थीं।

प्रवक्ता ने कहा कि वे महिला छात्रावास के अंदर एक सार्वजनिक क्षेत्र में चले गए, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सूटकेस के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस घटना में प्रभावी और तत्काल कार्रवाई की है।

प्रवक्ता ने कहा, “इस घटना में लड़कियों के छात्रावास के अंदर छात्राओं के एक समूह ने शरारत की, जो दुर्भाग्य से सार्वजनिक हो गई।”

प्रवक्ता ने कहा, “मामले में शामिल सभी छात्राओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें अनुशासन समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। भारत के अग्रणी संस्थान के रूप में, ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास