देश की खबरें | नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 40 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र मे स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में बृहस्पतिवार की शाम को आग लग गई, जिसकी वजह से पूरे परिसर में धुआं भर गया।

ग्रेटर नोएडा, 28 मार्च थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र मे स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में बृहस्पतिवार की शाम को आग लग गई, जिसकी वजह से पूरे परिसर में धुआं भर गया।

दमकल विभाग की टीम ने अंदर फंसी 40 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

घटना के समय हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं थीं। एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगने का अंदेशा जताया गया है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि आग लगने से हॉस्टल में काफी धुआं फैल गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद लड़कियों के बीच अफरातफरी मच गई थी।

दमकल की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और अंदर फंसी 40 छात्राओं को सीढ़ियों के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी।

चौबे ने बताया कि दमकल विभाग आग लगने का सटीक कारण पता लगा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\