देश की खबरें | बालिका से सामूहिक बलात्कार, नाबालिग समेत चार आरोपी पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बालिका से कथित बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिलासपुर, नौ दिसंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बालिका से कथित बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका से बलात्कार के मामले में पुलिस ने शेख रमजान उर्फ़ गग्गा, संदीप रजक और शिशु रजक (सभी की उम्र 20 वर्ष) का गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में 16 वर्षीय एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19: कोरोना के चलते दिल्ली की इकोनॉमी पर पड़ा है बहुत बुरा प्रभाव, अरविंद केजरीवाल बोले-बाउंस बैक करने के लिए AAP सरकार प्रतिबद्ध है.

तारबाहर थाना के थानेदार प्रदीप आर्य ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बालिका और आरोपी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

आर्य ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले आरोपी शेख रमजान ने बालिका को फोन कर अपने पास बुलाया और बाइक से सैर कराने का झांसा देकर तारबाहर क्षेत्र के रेलवे के एक सूने मकान में ले गया। वहां उसके तीन साथी पहले से ही मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Bihar: दरभंगा के एक Jewellery Shop में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद हमलावरों ने 14 किलो सोना और 2 लाख रुपए नकदी पर किया हाथ साफ.

अधिकारी ने बताया कि वहां सभी आरोपियों ने बालिका से बलात्कार किया। इस दौरान एक आरोपी संदीप ने अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

आर्य ने बताया कि इस घटना के कुछ दिनों के बाद बीते रविवार को रमजान ने बालिका को फोन कर बुलाया और उसका वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। बाद में वह बालिका को एक बार फिर सूने मकान में ले गया और वहां पहले से मौजूद तीनों आरोपी और रमजान ने बालिका से बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद बालिका ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब मंगलवार को परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को रमजान, शिशु रजक और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं बुधवार सुबह आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया।

आर्य ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल फोन और बाइक जब्त कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\