देश की खबरें | गिरिराज का आरोप अमेठी में एक परिवार उत्पीड़न करता रहा लेकिन विकास नही किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश का एक परिवार वर्षों तक अमेठी और अमेठी के लोगों का उत्पीड़न करता रहा लेकिन यहां का विकास नही किया ।

अमेठी, 17 सितंबर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश का एक परिवार वर्षों तक अमेठी और अमेठी के लोगों का उत्पीड़न करता रहा लेकिन यहां का विकास नही किया ।

मंत्री ने कहा कि दुख होता है कि आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अमेठी में इलाज के लिए एक ढंग का अस्पताल नही है । उन्होंने कहा कि जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का कार्यालय तक नही बन पाया है और न ही कोई अन्य विकास हुआ है ।

पत्रकारों से बातचीत में उप्र विधानसभा के आगामी चुनाव के सवाल पर सिंह ने कहा, ''योगी जी के नेतृत्व मे भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पुन: 2022 में बनेगी । गुंडों का सफाया होगा । योगी जी हैं तो गुंडे मवाली कहां रूक सकते हैं।''

उप्र से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के विधान सभा चुनाव लड़ने के सवाल पर गिरिराज ने कहा कोई भी लडे़, फर्क नहीं पड़ने वाला है ।

इससे पूर्व सैनिक स्कूल परिसर कौहार में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि अमेठी की जिम्मेदारी 55-60 सालों से जिन लोगों के पास थी, उन्होंने अमेठी का विकास नही किया, लेकिन (स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री) स्मृति (ईरानी) के नेतृत्व में अमेठी का तेजी से विकास होगा, यहां के हर ग्रामीण इलाके को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा ।

सिंह ने कहा कि अमेठी में यह पहली कुश्ती नही है, इससे पहले 2014 और 2019 में राजनीतिक कुश्ती हो चुकी जिसमें स्मृति ईरानी विजयी हुई थी । यह उसी का नतीजा है कि आज अमेठी में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया गया है।

गौरतलब हैं कि अमेठी में यह कुश्ती चैंपियनशिप 17 से 19 सितंबर तक चलेगी इसमे 23 राज्य के 750 पहलवान भाग ले रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू