Ind vs Aus 4th Test 2023 Day 3 Live Score Updates, Lunch Break: शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत के लंच तक एक विकेट पर 129 रन

युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंतिम एकादश में अपनी जगह को सही साबित करते हुए नाबाद अर्धशतक जमाया जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 129 रन बनाए.

Photo Credits: BCCI/Twitter

अहमदाबाद, 11 मार्च युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंतिम एकादश में अपनी जगह को सही साबित करते हुए नाबाद अर्धशतक जमाया जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के जवाब में चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां लंच तक एक विकेट पर 129 रन बनाए.

भारत इस तरह से अभी ऑस्ट्रेलिया से 351 रन पीछे है. भारत ने पहले सत्र में कप्तान रोहित शर्मा (58 गेंदों पर 35) का विकेट गंवाया जिन्होंने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर बड़ा स्कोर बनाने का सुनहरा मौका गंवाया. उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहेनमन ने आउट किया. लंच के समय गिल 65 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन पर खेल रहे थे. यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में पूरा किये 17000 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में किया ये कारनामा

गिल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की. रोहित अच्छे प्रवाह में बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने मिशेल स्टार्क पर पुल करके छक्का भी लगाया था. वह कुहेनमन की जिस गेंद पर आउट हुए वह विकेट लेने वाली गेंद नहीं थी. यह शॉर्ट पिच गेंद थी जिसे रोहित मैदान के किसी भी भाग में खेल सकते थे लेकिन उन्होंने इसे बैकफुट पर जाकर खेला और शार्ट एक्स्ट्रा कवर पर खड़े मार्नस लाबुशेन को कैच दे दिया.

गिल को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खेलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई जबकि पुजारा ने भी सहजता से उनका सामना किया. यह दोनों बल्लेबाज अभी तक दूसरे विकेट के लिए 55 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं. गिल ने अभी तक अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया है. पुजारा ने भी ऑफ स्पिनर टॉड मरफी पर आगे बढ़कर चौका लगाकर अपने इरादे जतलाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स