जरुरी जानकारी | जिलेट इंडिया का सितंबर तिमाही का मुनाफा 43.5 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्रूमिंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड का सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही का मुनाफा 43.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 133.01 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर ग्रूमिंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड का सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही का मुनाफा 43.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 133.01 करोड़ रुपये हो गया है।

जिलेट इंडिया ने बीएसई को एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी जुलाई-जून वित्त का अनुसरण करती है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 92.69 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था।

जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 17.11 प्रतिशत बढ़कर 781.82 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले इसी अवधि में यह 667.55 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-सितंबर तिमाही में जिलेट इंडिया का कुल खर्च 11 प्रतिशत बढ़कर 611.62 करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच, एक अलग नियामकीय सूचना में, जिलेट इंडिया ने सूचित किया कि उसके निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) गौतम कामत ने अपना इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह पीएंडजी ग्लोबल मुख्यालय में वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी के रूप में वैश्विक भूमिका के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

कंपनी ने श्रीविद्या श्रीनिवासन को कंपनी का सीएफओ और अतिरिक्त (कार्यकारी) निदेशक नियुक्त किया है, जो एक नवंबर, 2024 से प्रभावी होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी