जरुरी जानकारी | जिलेट इंडिया का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 26.4 प्रतिशत बढ़कर 116 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिलेट इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 26.4 प्रतिशत बढ़कर 115.97 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त जिलेट इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 26.4 प्रतिशत बढ़कर 115.97 करोड़ रुपये रहा।

जिलेट इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 91.75 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। कंपनी वित्त वर्ष जुलाई-जून का अनुपालन करती है।

आलोच्य तिमाही के दौरान परिचालन आय 4.17 प्रतिशत बढ़कर 645.33 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 619.44 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 1.17 प्रतिशत घटकर 494.68 करोड़ रुपये रहा।

जिलेट का 30 जून, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ 15.75 प्रतिशत बढ़कर 411.70 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष में परिचालन आय 6.3 प्रतिशत बढ़कर 2,633.08 करोड़ रुपये रही।

जिलेट इंडिया के निदेशकों ने जून, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 45 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी