जरुरी जानकारी | गिफ्ट निफ्टी में एक दिन में रिकॉर्ड 15.25 अरब डॉलर मूल्य का कारोबार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गिफ्ट निफ्टी सूचकांक में एक दिन में रिकॉर्ड 15.25 अरब डॉलर (करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के 38.63 लाख वायदा अनुबंध हुए।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर गिफ्ट निफ्टी सूचकांक में एक दिन में रिकॉर्ड 15.25 अरब डॉलर (करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के 38.63 लाख वायदा अनुबंध हुए।

एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) ने बुधवार को बयान में कहा कि सूचकांक 29 अगस्त को पिछले 12.98 अरब डॉलर के रिकॉर्ड कारोबार को पार कर गया है।

गिफ्ट निफ्टी, निफ्टी 50 सूचकांक पर आधारित एक डॉलर मूल्य में वायदा अनुबंध है। इसका कारोबार गिफ्ट सिटी में स्थापित एनएसई आईएक्स पर होता है।

गिफ्ट निफ्टी की शुरुआत तीन जुलाई, 2023 को होने के बाद से एनएसई आईएक्स पर कारोबार लगातार बढ़ रहा है।

पूर्ण स्तर पर संचालन के पहले दिन से, गिफ्ट निफ्टी ने संचयी रूप से 178.54 अमेरिकी डॉलर मूल्य के कारोबार हुए।

एनएसई आईएक्स पर विभिन्न उत्पादों में कारोबार का अवसर उपलब्ध है। इसमें भारतीय एकल शेयर वायदा कारोबार, सूचकांक वायदा, मुद्रा वायदा, जिंस वायदा और वैश्विक शेयर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू