देश की खबरें | घोसी विधानसभा उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामांकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

मऊ (उत्तर प्रदेश), 16 अगस्त उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

चौहान ने जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव चौहान द्वारा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के कारण कराया जा रहा है।

चौहान विधानसभा चुनाव 2022 में इस सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते थे। वह पिछले महीने सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद भाजपा ने चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है।

चौहान के पर्चा भरने से पहले बापू इंटर कॉलेज में एक जनसभा हुई, जिसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री पाठक ने जनता से उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को विजयी बनाने और प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा, ‘‘दारा सिंह चौहान के नामांकन से पहले जनसभा में उमड़ी भीड़ से साफ है कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत होने वाली है। भाजपा वंचितों और गरीबों की सरकार है और वह बिना किसी भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ देती है।’’

भाजपा के प्रत्याशी चौहान ने कहा, ‘‘देश और दुनिया की निगाहें नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर लगी हैं। हमें मोदी सरकार को मजबूती देते हुए उपचुनाव में भाजपा को वोट देना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दलितों, पिछड़ों और वंचितों का हित भाजपा की सरकार में ही सुरक्षित है। घोसी की जनता विकास की पक्षधर है और इस सीट को जीतकर हम विपक्ष को करारा जवाब देंगे।’’

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोसी की जनता से भाजपा प्रत्याशी चौहान को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया।

जनसभा को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ए. के शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और गिरीश यादव के साथ-साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और पूर्व विधायक विजय राजभर ने भी संबोधित किया।

इस उपचुनाव को परोक्ष रूप से सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच सीधे मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि इस उपचुनाव के परिणाम का उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टियों के संख्याबल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा लेकिन भाजपा अगले लोकसभा चुनाव से पहले गैर-यादव अन्य पिछड़े वर्गों के बीच अपनी लोकप्रियता साबित करने के लिए घोसी सीट को सपा से छीनने की हर मुमकिन कोशिश करेगी।

दूसरी ओर, सपा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका देने की कोशिश करेगी और राज्य में अपने मूल मतदाताओं को एक मजबूत संदेश देने का प्रयास करेगी।

प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के क्रमशः 13 विधायक और छह विधायक हैं। भाजपा के नए सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधानसभा में छह विधायक हैं।

सपा के पास 108 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पास नौ विधायक हैं।

कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास 2-2 विधायक हैं, जबकि बसपा का एक विधायक है। विधानसभा में एक सीट (घोसी) खाली है।

पूर्वांचल की घोसी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलॉपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस) के गठन और पूर्वांचल में असरदार मानी जाने वाली सुभासपा के भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बाद राज्य में होने वाला यह पहला चुनाव है।

सपा ने रविवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिये राजपूत सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। उसके अगले ही दिन भाजपा ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारने की घोषणा कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\