कंपनी ने पिछले सप्ताह कहा कि उसने चीनी ग्राहक को उत्पादों के निर्यात के लिये आधिकारिक मंजूरी को लेकर आग्रह किया था। माइनेरिक यह नहीं बताया कि वह उन उत्पादों को चीन की किस कंपनी को देने जा रही थी।
कंपनी ने कहा कि उसे अधिसूचना प्राप्त हुई, जिसमें उसे लेजर कम्युनिकेशन हार्डवेयर चीन को देने से स्पष्ट तौर पर मना किया गया है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.
इस बारे में सोमवार को आर्थिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता कोर्बीनियन वैगनर से जब पूछा गया, उन्होंने तत्काल कुछ भी नहीं कहा। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार व्यक्तिगत मामलों की पुष्टि/इनकार या उस पर टिप्पणी नहीं करती।
माइनेरिक ने कहा कि वह चीन में तुरंत अपना कारोबार समाप्त कर रही है और उस सौदे से हटेगी जो अभी पूरा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY