जरुरी जानकारी | जर्मनी का केएफडब्ल्यू विकास बैंक बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना के लिए कर्ज देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (कर्नाटक) लिमिटेड (के-राइड) ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में जर्मनी के केएफडब्ल्यू विकास बैंक के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना (बीएसआरपी) को बड़ा बल मिला है।

बेंगलुरु, 16 दिसंबर रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (कर्नाटक) लिमिटेड (के-राइड) ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में जर्मनी के केएफडब्ल्यू विकास बैंक के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे बेंगलुरु उपनगरीय रेलवे परियोजना (बीएसआरपी) को बड़ा बल मिला है।

समझौते के अनुसार, केएफडब्ल्यू विकास बैंक बीएसआरपी के लिए 50 करोड़ यूरो (4,552 करोड़ रुपये) का कर्ज और 45 लाख यूरो (41 करोड़ रुपये) का अनुदान देगा।

ऋण समझौता बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से देवनहल्ली तक कॉरीडोर-1 और केंगेरी से व्हाइटफील्ड तक कॉरीडोर-3 तक के लिए है।

के-राइड ने एक बयान में कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर आर्थिक मामलों के विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और केएफडब्ल्यू अधिकारियों की उपस्थिति में किए गए।

बयान के अनुसार, "इस दौरान 50 करोड़ यूरो (4,552 करोड़ रुपये) के ऋण और 45 लाख यूरो (41 करोड़ रुपये) के अनुदान पर हस्ताक्षर किए गए। इस ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करने से कॉरिडोर-1, कॉरिडोर-3 और सिस्टम निविदाओं को आमंत्रित करने में आसानी होगी और इसमें और तेजी आएगी।"

कर्नाटक सरकार और रेल मंत्रालय की संयुक्त उद्यम कंपनी के-राइड द्वारा कार्यान्वित की जा रही प्रमुख बैंगलोर उपनगरीय रेलवे परियोजना (बीएसआरपी) एक पर्यावरण-अनुकूल और किफायती मेट्रो रेल-आधारित मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रदान करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\