विदेश की खबरें | जर्मनी, ईयू ने यूक्रेन के लिए ‘नयी मार्शल योजना’ पर काम शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘मार्शल योजना’ अमेरिका द्वारा प्रायोजित पहल थी, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पश्चिमी यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करने में मदद की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘मार्शल योजना’ अमेरिका द्वारा प्रायोजित पहल थी, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पश्चिमी यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करने में मदद की।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा, ‘‘बर्लिन में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन के दौरान इस पर चर्चा की गई कि आने वाले वर्षों और दशकों में यूक्रेन के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण के वित्तपोषण को कैसे सुनिश्चित किया जाए और कैसे बरकरार रखा जाए।’’

शोल्ज ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक की सह-मेजबानी की।

इस मौके पर चांसलर ने कहा कि वह ‘‘21वीं सदी के लिए एक नई मार्शल योजना बनाने के पक्ष में हैं, लंबे समय तक चलने वाला एक ऐसा कार्य, जो अभी शुरू होना चाहिए।’’

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि विश्व बैंक ने यूक्रेन को रूस के हमले के बाद से अब तक 345 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ ने जून में यूक्रेन को ईयू में शामिल होने के लिए एक उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था और ‘‘यूरोपीय संघ से जुड़ने की कवायद के हिस्से के रूप में यूक्रेन के पुनर्निर्माण संबंधी प्रयासों को मजबूती देने की आवश्यकता है।’’

इस बीच, कीव से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सम्मेलन से जुड़े यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में अस्पतालों, स्कूलों, परिवहन और ऊर्जा के बुनियादी ढांचे और अन्य संरचनाओं को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए 17 करोड़ डॉलर की ‘‘फास्ट रिकवरी’’ योजना है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘अभी तक, हमें इस योजना के कार्यान्वयन के लिए एक पैसा भी प्राप्त नहीं हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Winner Prediction: एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालीफायर में पहुंचना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RR vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े