जरुरी जानकारी | जेनेक्स ने बर्मन परिवार से आयुर्वेट का अधिग्रहण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पशुओं के स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी जेनेक्स ने बर्मन परिवार से आयुर्वेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।
मुंबई, 14 दिसंबर पशुओं के स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी जेनेक्स ने बर्मन परिवार से आयुर्वेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।
आयुर्वेट पशुओं के देखभाल से संबंधित कुदरती और जड़ी-बूटी वाले उत्पाद बनाती है।
जेनेक्स ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इस सौदे से कंपनी को जड़ी-बूटियों को शामिल कर और अपने पशु स्वास्थ्य उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाकर वैश्विक स्तर पर स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
हालांकि कंपनी ने इस अधिग्रहण सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है।
बयान के अनुसार आयुर्वेट के पास शोध एवं विकास और नई उत्पाद क्षमताएं, मजबूत ब्रांड, पूरक भौगोलिक पहुंच और एक पूरी तरह से निर्मित प्रबंधन और बिक्री टीम है। यह जेनेक्स की मौजूदा क्षमताओं का पूरक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)