विदेश की खबरें | भारत में मानवरहित विमानों के कलपुर्जे बनाने के लिए जनरल एटॉमिक्स ने साझेदारी की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की शीर्ष ड्रोन निर्माता कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने भारत में मानवरहित विमानों के लैंडिंग उपकरणों और कलपुर्जों के निर्माण के लिए देश की एक प्रमुख कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, चार जनवरी अमेरिका की शीर्ष ड्रोन निर्माता कंपनी जनरल एटॉमिक्स ने भारत में मानवरहित विमानों के लैंडिंग उपकरणों और कलपुर्जों के निर्माण के लिए देश की एक प्रमुख कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

इस कदम से भारत में अत्याधुनिक ड्रोन के निर्माण के लिए एक विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद जगी है।

जनरल एटॉमिक्स की एक अनुषंगी, सैन डिएगो स्थित जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम (जीए-एएसआई) ने कहा कि भारत फोर्ज लिमिटेड के साथ ‍उसकी साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण क्षमता निर्माण में सहायक होगी और इससे भारत में मानवरहित विमान उद्योग को गति मिलेगी।

जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी विवेक लाल ने कहा, “जीए-एएसआई मानवरहित विमानों के कलपुर्जों के निर्माण की दिशा में भारत फोर्ज के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।”

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उच्च-प्रदर्शन वाले महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों की एक विस्तृत शृंखला के निर्माण में पांच दशकों से अधिक के अनुभव के साथ भारत फोर्ज उत्पादों की अवधारणा, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण और सत्यापन तक में पूर्ण-सेवा प्रदान करने की क्षमता रखता है।

भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बाबा कल्याणी ने कहा कि एयरोस्पेस एक ‘गहन प्रौद्योगिकी’ क्षेत्र है, जो उत्पाद की शुद्धता, विश्वसनीयता और उसके दोषरहित होने पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, “यह अपने आप में एक संस्कृति है, जिसमें लोगों और प्रक्रियाओं पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। हमारी एयरोस्पेस विकास रणनीति के हिस्से के रूप में जीए-एएसआई के साथ हमारी साझेदारी जनरल एटॉमिक्स के साथ मिलकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की हमारी कोशिशों को आगे बढ़ाने का प्रमाण है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी