मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किशोरों के टीकाकरण के फैसले का स्वागत किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 से 18 साल की आयु के किशोरों के लिये कोविड रोधी टीकाकरण शुरू किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है.

सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits: Facebook)

जयपुर, 26 दिसंबर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 से 18 साल की आयु के किशोरों के लिये कोविड रोधी टीकाकरण शुरू किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है. गहलोत ने ट्वीट किया, ‘'विशेषज्ञों की राय के अनुसार हमने कई दफा पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से कोरोना टीके की 'बूस्टर डोज' (तीसरी खुराक) एवं बच्चों को टीका देने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग की. मुझे प्रसन्नता है कि आज हमारी मांग को स्वीकार कर प्रधानमंत्री ने 'बूस्टर डोज' एवं 15 साल से 18 साल तक के बच्चों के टीकाकरण की घोषणा की है.'’

गहलोत के अनुसार, “टीकाकरण व कोविड प्रोटोकॉल ही कोरोना वायरस से लड़ने का तरीका है. मेरा विनम्र आग्रह है कि सभी लोग कोरोना की गंभीरता समझ कर टीकाकरण करवाएं और छुट्टियों के इस सीजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें.'’ उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं और वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के देश में बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को घोषणा की कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के किशोरों के लिये टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा. यह भी पढ़ें : बूस्टर खुराक देने को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा से खुश हूं: मुख्यमंत्री केजरीवाल

साथ ही 10 जनवरी से स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की तीसरी खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी. हालांकि उन्होंने ‘‘बूस्टर डोज’’ का जिक्र ना करते हुए, इसे ‘‘प्रीकॉशन डोज’’ का नाम दिया. इससे पहले गहलोत ने शनिवार को एक फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए ‘बूस्टर खुराक’ के बारे में जल्द फैसला करे.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड