जरुरी जानकारी | गहलोत ने किया अंबुजा सीमेंट्स ने नागौर संयंत्र के परीक्षण परिचालन का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि राज्य में मौजूद खनिज संपदा के विशाल भंडार आय का मुख्य स्रोत हैं। इन प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग से राज्य के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किये जा सकते हैं।

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि राज्य में मौजूद खनिज संपदा के विशाल भंडार आय का मुख्य स्रोत हैं। इन प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग से राज्य के राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा किये जा सकते हैं।

होल्सिम समूह की इकाई अंबुजा सीमेंट्स द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इस एकीकृत संयंत्र ‘मारवाड़ सीमेंट वर्क्स’ से कंपनी की क्लिंकर क्षमता 30 लाख टन सालाना बढ़ेगी और इससे सीमेंट की बिक्री में 50 लाख टन की बढ़ोतरी होगी।

अम्बुजा सीमेंट्स ने कहा कि यह संयंत्र कंपनी की क्षमता का विस्तार करने की दीर्घकालिक रणनीति में भी सहायता करेगा।

अंबुजा सीमेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीरज अखौरी ने कहा, "अंबुजा सीमेंट्स में यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमारा प्रयास हमेशा भारत के लिए एक मजबूत भागीदार और 'प्रगति का निर्माता' बनने का है।"

बयान में कहा गया है कि रबारीवास और लखेरी के बाद मारवाड़ सीमेंट वर्क्स राजस्थान में होल्सिम समूह का तीसरा संयंत्र है। यह राजस्थान में अंबुजा का दूसरा और देश में छठा एकीकृत संयंत्र भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now