देश की खबरें | सरकार चलाने में विफल हो चुके हैं गहलोत: पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि गहलोत राज्य सरकार चलाने में पूरी तरह से विफल हो चुके हैं।

जियो

जयपुर, एक जून भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि गहलोत राज्य सरकार चलाने में पूरी तरह से विफल हो चुके हैं।

गहलोत द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ टिप्पणी पर पलटवार करते हुए पूनियां ने आरोप लगाया कि उनका प्रशासन कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम व लॉकडाउन के दौरान सरकारी निर्देशों की पालना कराने में पूरी तरह विफल हो चुका है और वह (गहलोत) अपनी विफलता का ठीकरा बयानों के जरिये केन्द्र सरकार पर फोड़ना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | 2 दिन में महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'निसारगा'.

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर रेल मंत्री गोयल पर निशाना साधा था और प्रधानमंत्री से गोयल से उनका मंत्रालय लेने की सलाह दी थी।

केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर पूनियां ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री गोयल ने तो ट्रेनों के जरिये 50 लाख लोगों को उनके घरों तक पहुँचाया है। लेकिन 4000 बस होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री गहलोत के शासन वाले राज्य के भूखे-प्यासे प्रवासी पिछले डेढ़ महीने से भटक रहे हैं।

यह भी पढ़े | केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी, अगले 48 घंटे तक समंदर से दूर रहें.

पूनियां ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ना केवल दुनिया में भारत का नाम बढ़ाया है बल्कि देश के गरीब, किसान, नौजवानों का जीवन भी बदला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष में ही ऐसे ऐतिहासिक काम हुए जिसका इंतजार देश 70 वर्षों से कर रहा था।

पूनियां ने कहा कि मोदी सरकार-2 के एक वर्ष पूरे होने पर चलाये जाने वाले अभियान की शुरूआत प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सेवा के कामों से करेगी। पार्टी राज्य के सातों सम्भागों, 44 संगठनात्मक जिलों व 200 विधानसभाओं में वर्चुअल रैली करेगी। बूथ स्तर पर पार्टी के आधिकारिक (आफिशियल) व्हॉट्सअप ग्रुप बनाये जायेंगे। प्रदेश के बाद सम्भाग, जिला व पंचायत समिति स्तर पर पत्रकार वार्ताएं होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान