देश की खबरें | घोषणाओं के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है गहलोत सरकार: अरुण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न घोषणाओं पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोज घोषणा कर जनता को भ्रमित करते हैं।

जयपुर, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न घोषणाओं पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोज घोषणा कर जनता को भ्रमित करते हैं।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान शुक्रवार को मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत रोज घोषणा पर घोषणा करते हैं और जनता को भी भ्रमित करने का काम करते हैं।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का प्यार और समर्थन बता रहा है कि भाजपा को प्रचंड जीत मिलने वाली है।

चूरू में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव तक प्रदेश में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार घोटाले की सरकार है और इस सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है, आम जनता में आज इस सरकार के प्रति विश्वास खत्म हो गया है।

अजमेर में परिवर्तन यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रतिपक्ष के उपनेता सतीश पूनियां ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और 28 फीसदी बेरोजगारी राजस्थान में है जो देश में सर्वाधिक है।

भाजपा नेता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जी-20 सम्मेलन ने भारत को नई पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी