देश की खबरें | गहलोत ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाली ‘आयुष्मान भारत’ योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की।

जयपुर, 30 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने वाली ‘आयुष्मान भारत’ योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘चिरंजीवी योजना’ की तर्ज पर देश के सभी नागरिकों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए।

गहलोत ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार द्वारा ‘आयुष्मान भारत’ योजना चलाई जा रही है, लेकिन इसमें केवल सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना-2011 (एसईसीसी) के पात्र परिवार ही शामिल हैं। इस शर्त के कारण देश की केवल 40 फीसदी आबादी को ही पांच लाख रुपये के बीमा वाली इस योजना का लाभ मिल पाता है।”

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने ‘चिरंजीवी योजना’ लागू की है, जिसमें प्रदेश के लगभग सभी आठ करोड़ लोगों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “एसईसीसी एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के पात्र परिवारों और संविदाकर्मियों व लघु एवं सीमांत किसानों को कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता नहीं है। यही नहीं, किसी भी अन्य आय वर्ग का परिवार भी सिर्फ 850 रुपये में चिंरजीवी योजना में जुड़ सकता है।”

गहलोत ने लिखा कि आज के दौर में महंगे होते इलाज के कारण एसईसीसी के पात्र परिवारों के अलावा मध्यम वर्ग को भी देशभर में ‘चिरंजीवी योजना’ जैसी योजना की आवश्यकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए लिखा, “मैं आपसे निवेदन करता हूं कि ‘आयुष्मान भारत’ योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें ‘चिरंजीवी योजना’ की तर्ज पर देश के सभी नागरिकों के लिए दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा एवं पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा लागू किया जाए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड