देश की खबरें | गहलोत ने बिजली विभाग के अभियंताओं से हुई मारपीट की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले में बिजली विभाग के दो अभियंताओं से हुई मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए बुधवार को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो।

जयपुर, 30 मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले में बिजली विभाग के दो अभियंताओं से हुई मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए बुधवार को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य सरकार अपने कर्मठ अधिकारियों को पूर्ण सरंक्षण देगी। भविष्य में भी ऐसी घटनाओं के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो।’’

इस घटना के सिलसिले में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विधायक मलिंगा, एक स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि समीर खान और 5-6 अन्य लोग मंगलवार को बाड़ी स्थित डिस्कॉम के कार्यालय पहुंचे और वहां सहायक अभियंता (एईएन) हर्षादिपति एवं कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) नितिन गुलाटी के साथ बुरी तरह से मारपीट की तथा जातिसूचक अपशब्द कहे।

विधायक एवं अन्य के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभियंताओं से मारपीट की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘यदि अपनी ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारियों से इस तरह का व्यवहार किया जाएगा तो वे अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे? जब कोरोना के दौरान हम सब घरों में रहना चाहते थे तब सरकारी कर्मचारियों ने अपने जीवन को दांव पर लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्था बहाल करने का काम किया था।’’

मुख्यमंत्री के अनुसार अत्यावश्यक सेवाओं जैसे बिजली, जल विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों का काम अत्यधिक चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे इन कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। राज्य सरकार अपने कर्मठ अधिकारियों को पूर्ण संरक्षण देगी। भविष्य में भी ऐसी घटनाओं के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी व्यक्ति हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\