देश की खबरें | शेखावत की ओर से दायर मानहानि मामले में गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दिल्ली की अदालत में पेश हुये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आरोपी के तौर पर सोमवार को पेश हुए।

नयी दिल्ली, सात अगसत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आरोपी के तौर पर सोमवार को पेश हुए।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल ने गहलोत की उपस्थिति यह देखते हुए दर्ज की कि सत्र अदालत ने उन्हें (गहलोत को) वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश होने की अनुमति दी है।

मजिस्ट्रेट ने इस बात का भी संज्ञान लिया कि सत्र अदालत ने मजिस्ट्रेट को सुनवाई की पहली तारीख पर जमानती बॉण्ड दाखिल करने पर जोर न देने का निर्देश दिया है।

शेखावत की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा के यह बताए जाने के बाद कि सत्र अदालत ने मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष कार्यवाही पर रोक नहीं लगाई है, एसीएमएम ने मामले को 21 अगस्त के लिए मुल्तवी कर दी ।

सत्र अदालत ने एक अगस्त को शिकायत से संबंधित कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन कांग्रेस नेता को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की अनुमति दी थी।

गहलोत ने शेखावत पर संजीवनी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया था, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने शिकायत दर्ज करायी थी और मजिस्ट्रेट अदालत ने सात अगस्त को कांग्रेस नेता को तलब किया था।

यह ‘घोटाला’ संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा कथित तौर पर हजारों निवेशकों के साथ लगभग 900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने से संबंधित है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने राजस्थान की राजधानी जयपुर के बिड़ला सभागार में नवगठित जिलों के उद्घाटन के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उनका नवगठित जिले (फलोदी) के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए फलोदी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह नहीं जा सके, क्योंकि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत के सामने पेश होना था।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आज फलोदी जाना था, लेकिन सुनवाई थी। मेरे खिलाफ गजेंद्र शेखावत ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से (अदालती कार्यवाही में) शामिल हुआ हूं।’’

इसके साथ ही गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के सदस्यों पर संजीवनी क्रेडिट सहकारी सोसायटी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया।

गहलोत ने कहा कि शेखावत ने उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है और अगर इससे पीड़ितों का कोई भला होता है तो वह जेल जाने को भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि कई पीड़ितों ने उनसे मुलाकात की है और उन्हें बताया है कि कैसे उनकी मेहनत की कमाई सोसायटी के लोगों द्वारा ठग ली गयी है। उन्होंने दावा किया कि जोधपुर से सांसद शेखावत के पास इथियोपिया में फार्म हाउस और संपत्तियां हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसमें किसका पैसा लगा है।

इससे पहले, एमपी/एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कहा कि सात अगस्त को मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष एक आरोपी के रूप में गहलोत की शारीरिक और व्यक्तिगत उपस्थिति व्यावहारिक रूप से सुविधाजनक और आवश्यक नहीं हो सकती है, लेकिन कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई कारण नहीं दिखता।

सत्र न्यायाधीश ने कार्यवाही के खिलाफ गहलोत की अर्जी पर मामले को 19 अगस्त को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड