खेल की खबरें | गेल एक रन से शतक से चूके, किंग्स इलेवन पंजाब के चार विकेट पर 185 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी और कप्तान लोकेश राहुल की शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रन बनाए।

अबुधाबी, 30 अक्टूबर आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी और कप्तान लोकेश राहुल की शतकीय साझेदारी से किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चार विकेट पर 185 रन बनाए।

गेल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 63 गेंद में आठ छक्कों और छह चौकों से 99 रन की पारी खेलने के अलावा राहुल (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 10 गेंद में 22 रन की उपयोगी पारी खेली।

यह भी पढ़े | KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: अबू धाबी में Chris Gayle की तूफानी पारी, पंजाब ने राजस्थान को दिया 186 रन का लक्ष्य.

जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने रॉयल्स की ओर से क्रमश: 26 और 32 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी और वरूण आरोन काफी महंगे साबित हुए। दोनों ने चार ओवर में 47-47 रन लुटाए।

रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही मनदीप सिंह (00) को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराके टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

यह भी पढ़े | KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने मंदीप सिंह का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, साथी खिलाड़ी भी देखकर रह गए हैरान.

क्रिस गेल ने वरूण आरोन पर चौका और फिर उनके अगले ओवर में छक्का जड़ा। वह हालांकि अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन बाउंड्री पर रियान पराग कैच लपकने में नाकाम रहे। गेल ने कार्तिक त्यागी का स्वागत लगातार दो चौकों और एक छक्के के साथ किया।

राहुल ने भी धीमी शुरुआत के बाद आरोन पर छक्का और चौका जड़ा। टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 53 रन बनाए।

पंजाब के बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में भी रन गति को बरकरार रखा। गेल ने लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल जबकि राहुल ने त्यागी पर छक्का जड़ा।

स्मिथ ने लगातार गेंदबाजी में बदलाव किया लेकिन सफलता नहीं मिली। किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 ओवर में एक विकेट पर 81 रन बनाए।

गेल ने राहुल तेवतिया पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। गेल हालांकि इसी ओवर में गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन तेवतिया अपनी गेंद पर मुश्किल कैच लपकने में नाकाम रहे।

गेल ने तेवतिया पर एक और छक्के के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

राहुल हालांकि इसके बाद स्टोक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में तेवतिया को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 41 गेंद की अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के मारे।

पूरन ने आरोन पर दो छक्कों के साथ अपनी पारी का आगाज किया। गेल ने 18वें ओवर में स्टोक्स पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में पूरन का बाउंड्री पर तेवतिया ने कैच लपका।

गेल त्यागी के अगले ओवर में अपने सातवें छक्के के साथ टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। गेल ने आर्चर पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\