देश की खबरें | गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, कहा कि भारत के नवाचार से विकास को बल मिल रहा है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा स्थिरता सहित कई विषयों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 19 मार्च सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा स्थिरता सहित कई विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि वह इस बात से प्रभावित हैं कि भारत में किस तरह नवाचार ‘‘स्थानीय और वैश्विक स्तर पर प्रगति’’ को गति दे रहा है।

गेट्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सरकार और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच सहयोग की समीक्षा की गई।

उन्होंने ‘रायसीना डायलॉग’ से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की और इस दौरान उनके बीच विस्तृत बातचीत हुई।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विकास चुनौतियों, नवाचार की संभावना और भारत की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई।’’

गेट्स ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और रोजगार सृजन के क्षेत्रों में सेवा वितरण में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और पूर्वानुमान विश्लेषण का लाभ उठाने पर चर्चा की।

मोदी से मुलाकात के बाद गेट्स ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मेरी भारत के विकास, 2047 तक विकसित भारत के मार्ग और स्वास्थ्य, कृषि, एआई और अन्य क्षेत्रों में रोमांचक प्रगति के बारे में बहुत अच्छी चर्चा हुई, जो आज प्रभाव पैदा कर रही है। यह देखना प्रभावशाली है कि भारत में नवाचार किस तरह स्थानीय और वैश्विक स्तर पर प्रगति को गति दे रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘हमेशा की तरह, बिल गेट्स के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में तकनीक, नवाचार और स्थिरता सहित विविध मुद्दों पर चर्चा की।’’

नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सहयोग ज्ञापन को नवीनीकृत करने तथा सभी नागरिकों के लिए किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।’’

गेट्स के साथ अपनी बैठक के बाद नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य ‘स्वर्ण आंध्र प्रदेश 2047’ के दृष्टिकोण को साकार करने में गेट्स फाउंडेशन की भूमिका की सराहना की।

नायडू ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि गेट्स फाउंडेशन के साथ यह साझेदारी हमारे लोगों को सशक्त बनाने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’’

गेट्स ने बुधवार को संसद परिसर का भी दौरा किया जहां वर्तमान में बजट सत्र चल रहा है।

गेट्स ने सोमवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी।

बैठक के बाद एक बयान में चौहान ने कहा था, ‘‘बिल फाउंडेशन पहले से ही कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से भारत सरकार के साथ काम कर रहा है और आज फिर हमने चर्चा की कि हम किन क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\