देश की खबरें | महाराष्ट्र के पालघर में फैक्टरी से गैस रिसाव, छह कर्मचारी बीमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पालघर के बोइसर में एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद सोमवार को कम से कम छह कर्मचारी बीमार पड़ गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, सात सितंबर महाराष्ट्र में पालघर के बोइसर में एमआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी से जहरीली गैस का रिसाव होने के बाद सोमवार को कम से कम छह कर्मचारी बीमार पड़ गए।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | शिवपाल यादव का तंज, कहा- मोदी और योगी सरकार से कोई उम्मीद न रखे, अपनी सुरक्षा स्वयं करे.

बोइसर एमआईडीसी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी में मौजूद एक टैंक में फॉर्मलडिहाइड रसायन भरा हुआ था जिससे गैस का रिसाव हुआ।

फॉर्मलडिहाइड एक रंगविहीन, तीव्र गंध वाली गैस होती है जिसके इस्तेमाल निर्माण सामग्री और अन्य कई चीजें बनाने में होता है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मेघालय में 29 नए केस पाए गए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3034 हुई: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि फैक्टरी का कामकाज शुरू होने से पहले सुबह सात बजकर बीस मिनट पर गैस का रिसाव हुआ।

उन्होंने कहा कि गैस फैल गई और आसपास की औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी इससे प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा कि आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने आंखों में जलन, उलटी, खुजली और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।

अधिकारी ने कहा कि छह कर्मचारी बीमार पड़ गए और उन्हें नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की स्थिति खतरे से बाहर हैं और घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\