विदेश की खबरें | अमेरिका के बाल्टीमोर में गैस विस्फोट, एक महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मलबे में अब भी कई लोग फंसे हैं। कई दमकलकर्मी मलबे को हटाने तथा इसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
मलबे में अब भी कई लोग फंसे हैं। कई दमकलकर्मी मलबे को हटाने तथा इसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि चौथे ‘रो-हाउस’ की खिड़कियां दूसरे घरों में जा गिरी तथा सब ओर मलबा और कांच बिखर गया।
यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.
क्षेत्र की निवासी डायना ग्लोवर ने कहा, ‘‘यह तबाही थी। विश्वास नहीं हो रहा, मैं अब भी कांप रही हूं।’’
दमकल विभाग की प्रवक्ता ने बताया कि छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.
विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि ‘बाल्टीमोर सन’ अखबार की पिछले वर्ष की एक खबर के मुताबिक खतरनाक गैस लीक के मामले काफी बढ़ गए हैं और लगभग हर दिन औसतन दो दर्जन मामले सामने आ रहे हैं।
दरअसल ‘बाल्टीमोर गैस ऐंड इलेक्ट्रिक कंपनी’ की हजारों मील लंबी पाइपलाइन जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है और इसे बदलने की जरूरत है।
अखबार के मुताबिक पाइपलाइन को बदलने में दो दशक का वक्त लगेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)